चौहार घाटी के पेरा ग्लाईडर पायलट मोहन लाल की विल्लिंग में उड़ान के दौरान हुई दुर्घटना में मौत 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

चौहार घाटी के लोगों ने एक और पेरा ग्लाईडर पायलट को खो दिया है, जिससे चौहार घाटी में मातम छा गया है। मिली जानकारी के अनुसार चौहार घाटी की वरधान पंचायत के लच्छयाण गाँव तथा वर्तमान में बीड़ के क्योरी में अपने मकान में रहने वाले 38 वर्षीय मोहन लाल पुत्र ज्ञान चंद जोकि गत कई वर्षो से ही बीड़ – विल्लिंग स्थल में पेरा ग्लाईडर में पायलट का कार्य करता था।

शुक्रवार को टेक ओफ द प्वाइंट में एक पर्यटक सहित उड़ान भरते समय अनियंत्रण खोकर वे पत्थर से टक्करा गए जिस कारण पर्यटक को कम चोटें आई और पायलट मोहन लाल को गंभीर चोटें पहुंची, उसे इलाज के लिए तुरंत पालमपुर अस्तपताल ले जाया गया मगर वहां पर उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की निगरानी में उसके शव को उसके परिजन को सौप दिया गया।

मोहन लाल के परिजनों, लच्छयाण गाँव के लोगों, पंचायत प्रधान अनिल कुमार, उप प्रधान काजू राम सहित दर्ज़नों लोगों ने नम आँखों अंतिम विदाई दी। जानकारी के अनुसार मृतक पायलट मोहन लाल अपने पीछे तीसरी कक्षा में पड़ने वाली आठ वर्षीय लड़की और चार वर्षीय लडके तथा अपनी पत्नी को छोड़ गया है। मृतक पायलट मोहन लाल बेहद मृदु भाषी , मिलनसार घाटी की युवाओं के चहेते और समाजसेवा में विशेष योगदान देते थे। घाटी में ऐसे शख्श की भरपाई हो पाना असम्भव है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी वर्ष 2020 में भी बीड़ – विल्लिंग में एक पेरा ग्लाईडर पायलट चौहार घाटी के थुजी गाँव के पेरा ग्लाइडिंग प्रशिक्षु अक्षय कुमार की उड़ान के दौरान हुयी दुर्घटना से मौके पर ही मौत हो गई थी। मोहन लाल की मौत पर द्रंग विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, जिला परिषद सदस्य शारदा ठाकुर, पद्धर भाजपा मंडल के अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर, लपास पंचायत के उपप्रधान देश राज, भागमल ठाकुर, सुरेश कुमार, प्रेम कुमार, काहन सिंह, पंचायत प्रधान अनिल कुमार, उप प्रधान काजू राम, रमेश कुमार सहित घाटी के समस्त लोगों ने परिजनों के प्रति गहरा दुःख प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *