कांगड़ा–चम्बा ससदीय क्षेत्र सांसद डाक्टर राजीव भारद्वाज ने पहली बार जिला कांगड़ा के छोटाभंगाल का किया दौरा

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

कांगड़ा–चम्बा ससदीय क्षेत्र का सांसद बनने के बाद डाक्टर राजीव भारद्वाज जनता का धन्यवाद कार्यक्रम के चलते पहली बार जिला कांगड़ा के छोटाभंगाल का दौरा किया। भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र की जनता ने जोरदार स्वागत किया तथा सांसद डाक्टर राजीव भरद्वाज को पारंपरिक ढंग से सम्मानित किया।

कार्यक्रम का आगाज़ सांसद ने दीप प्रज्जलित कर किया। सांसद ने छोटाभंगाल के समस्त कार्यकर्ताओं और सात पंचायतों के भाजपा समर्थित पंचायत प्रधानों, उपपप्रधानों तथा बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया। स्थानीय महिला मंडलों की महिलाओं द्वारा पहाडी नाटी प्रस्तुत की।

मुल्थान पंचायत के प्रधान सुरेन्द्र ठाकुर ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया तथा दुर्गम क्षेत्र की हर समस्याओं से अवगत करवाया। बीडीसी अध्यक्ष संजय ठाकुर, मंडलाध्यक्ष सुरेन्द्र कपूर तथा बैजनाथ के पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया और बैजनाथ क्षेत्र तथा छोटाभंगाल की हर समस्याओं को सुलझाने की मांग की।

सांसद डाक्टर राजीव भारद्वाज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांगड़ा – चम्बा संसदीय क्षेत्र की जनता सहित छोटा भंगाल की जनता ने भारी मतों से जीता कर उन्हें सांसद बनाकर दिल्ली भेजा हैं उसके लिए वे जनता के आभारी है।

उन्होंने कहा कि जनता ने मुझे सासंद बनाया है मैं आम लोगों के घर के सदस्य की तरह सबका काम करूंगा। लोग किसी भी कार्य के लिए किसी भी समय बिना झिजक किए उन्हें फोन पर सम्पर्क कर सकते है और व्यक्तिगत तौर से भी सीधे मिल सकते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चला रखी है जिसका हर पात्र व्यक्ति भरपूर लाभ प्राप्त कर रहा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने चुनाव के दौरान दस गारंटियां देकर प्रदेश की बागडोर हासिल की थी। लगभग चार वर्ष का कार्यकाल बीत जाने के बाद भी उनमें से एक भी गारंटी को पूरा ही नहीं किया है। उसके बावजूद भी मुख्यमंत्री हर सार्वजनिक मंचों में झूठ बोल रहे है कि उन्होंने सभी गारंटियो को पूरा कर दिया है। मगर अब प्रदेश की जनता उनके झूठे झांसे में फंसने वाली नहीं है। इसका जबाव वे अब उन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव में देंगे और जनता अपने मतों का प्रयोग कर भाजापा को जीत दिलाएगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चार करोड़ बेघर परिवारों को प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत घर प्रदान किए है और आगे भी केंद्र सरकार द्वारा चार करोड़ गरीब परिवारों को घर प्रदान करने का लक्ष्य है। उन्होंने महिलाओं से कांग्रेस से यह जबाव मांगने की सलाह दी है कि उन्हके खाते में 1500 रूपये कब पड़ेंगे और युवा यह पूछे कि हर वर्ष एक लाख बेरोजगार युवाओं को रोज़गार कब दी जाएगा। हर किसान पूछें कि उनका गोबर दो रूपये किलो कब खरीदा जाएगा और भेस का दूध एक सौ तथा गाय का दूध अस्सी रूपये कब खरीदा जाएगा।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आपील की है कि वे घर – घर जाकर केंद्र की नीतियों को विस्तारपूर्वक पहुंचाएं और कांग्रेस की कुरीतियों को उजागर करें। उन्होंने सभी सात पंचायतो के विकास के लिए सांसद नीधि से तीस लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीँ घाटी के बीस महिला मंडलों की महिलाओं को छोटा भंगाल के कार्यकर्ताओं ने मनोंबल बढाने के लिए 21 – 21 सौ रूपये देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर बैजनाथ के पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी, मंडलाध्यक्ष सुरेन्द्र कपूर, उपाध्यक्ष मंगत राम, प्रवक्ता सुरेन्द्र ठाकुर, सचिव सुरेश कुमार उर्फ़ बांटू, बैजनाथ भाजयुमो के अध्यक्ष कुलदीप राणा, बीडीसी सदस्य हेमलता देवी, संगठनात्मक जिला पालमपुर की सचिव व पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष कमलेश कुमारी सहित घाटी की विभिन्न पंचायतों के पार्टी समर्थित पंचायत प्रधान, उपप्रधान व वरिश व कनिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता व् गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सांसद राजीव भारद्वाज को सम्मानित करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का फोटो भी भेज दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *