शिमला में जिला स्तरीय राजभाषा प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेताओं को मिले पुरस्कार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

प्रताप अरनोट, शिमला

भाषा एवं संस्कृति विभाग, जिला शिमला द्वारा राजभाषा पखवाड़ा-2026 के अवसर पर ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के गोथिक हॉल में जिला स्तरीय अंतर-विद्यालय राजभाषा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में शिमला के विभिन्न क्षेत्रों से आए 20 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भाषण, निबंध लेखन और बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के जरिए छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के समापन समारोह में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी स्वाभिमान की भाषा है, इसे सम्मान के साथ आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में भाषा और गणित पर विशेष बल दिया गया है। छात्रों को नई भाषाएं सीखने के साथ अपनी मातृभाषा का भी सम्मान करना चाहिए।

इस अवसर पर राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) ममता पॉल, जिला कार्यालय सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं और जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी राजेश ठाकुर को ‘राजभाषा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। साथ ही अंतर-विद्यालय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

सहायक निदेशक अनिल हारटा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिंदी देश के 11 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की राजकीय भाषा है। इससे पूर्व, प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार सुदर्शन वशिष्ठ ने किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला भाषा अधिकारी शिमला सरोजना नरवाल ने किया।

प्रतियोगिता परिणाम:

1. भाषण प्रतियोगिता (विषय: हिन्दी हमारी स्वाभिमान की भाषा / हिन्दी भाषा का वर्तमान और भविष्य)

  • प्रथम: भार्गवी (पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जतोग)

  • द्वितीय: आहाना (स्वर्ण पब्लिक स्कूल टूटीकंडी)

  • तृतीय (संयुक्त): भूमिका (डीएवी लक्कड़ बाजार) एवं आरब (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग)

2. बहुविकल्पीय राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

  • प्रथम: सूमिति (पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग)

  • द्वितीय: मुस्कान (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अन्नाडेल)

  • तृतीय: प्राची गुप्ता (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर)

3. निबंध लेखन प्रतियोगिता

  • प्रथम: विरासत ब्रामटा (सम्भोता तिब्बतियन स्कूल छोटा शिमला)

  • द्वितीय: ऋतु वर्मा (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली)

  • तृतीय: अर्पिता ठाकुर (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालूगंज)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *