कुल्लू जिला के आनी में अंडर-19 गर्ल्स टूर्नामेंट में छात्राओं ने दिखाई खेल प्रतिभा

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

छविंदर शर्मा, आनी।

कुल्लू जिला के पानी में अंडर-19 गर्ल्स टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। तीन दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अनुशासन, मेहनत और खेल भावना का परिचय दिया।

आयोजन से आनी क्षेत्र की छात्राओं को अपनी प्रतिभा को निखारने और बेहतर मंच पर प्रदर्शन करने का अवसर मिला। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जीत के लिए उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पूरे जोश के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर दास ठाकुर, श्यामानंद, दलीप डसूजा, उपप्रधान राजकुमार, प्रधानाचार्य डॉ. जवाहर लाल ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष चमन शर्मा, उपाध्यक्ष मधु शर्मा, सदस्य जीवन सहित अन्य सदस्य, गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजकों ने खिलाड़ियों और सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *