भारतीय डाक कर्मचारी संघ  ग्रुप-C की नई कार्यकारिणी गठित, आकांक्षा सूद को सर्किल अध्यक्ष एवं प्रवीण कुमार सलूरिया को सौंपी  सर्किल सचिव की कमान 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, ज्वालामुखी

हिमाचल प्रदेश में भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप-C की नई कार्यकारिणी का गठन ज्वालामुखी में निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। इसमें आकांक्षा सूद को सर्किल अध्यक्ष तथा प्रवीण कुमार सलूरिया को सर्किल सचिव निर्वाचित किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन के कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से उम्मीद जताई गई है कि वह संगठन को मजबूत बनाने के साथ कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं को उचित मंच पर उठाएगी। साथ ही कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा और उनकी मांगों के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

नई कार्यकारिणी में आकांक्षा सूद डाक सहायक परौर (धर्मशाला मंडल) को सर्किल अध्यक्ष चुना गया है। संजीव ठाकुर, उप डाकपाल वाकनाघाट (सोलन मंडल) और सुबोध कडशोली, सहायक, शिमला जीपीओ को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रवीण कुमार सलूरिया देहरा डिवीज़न को सर्किल सचिव तथा उमेश ठाकुर, सहायक, सुंदरनगर मुख्य डाकघर को उप सर्किल सचिव निर्वाचित किया गया है।

इसी तरह विपिन ठाकुर उप डाकपाल गंगथ (धर्मशाला मंडल), मनीष शर्मा (ऊना मंडल), विपिन डाक सहायक चंबा मुख्य डाकघर तथा संजीव मनन बस स्टैंड उप डाकघर (शिमला मंडल) को सहायक सर्किल सचिव बनाया गया है।

वहीं, विक्रांत नड्डा डाक सहायक बिलासपुर मुख्य डाकघर को कोषाध्यक्ष और शालिनी सूद उप डाकपाल सोलन मंडल को सहायक कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यकारिणी में युधवीर सिंह डाक सहायक मंडी (मंडी मंडल), रोहित डाक सहायक कांगड़ा मुख्य डाकघर (देहरा मंडल), मोन्टी, ओए (हमीरपुर मंडल) तथा विकास शर्मा डाक सहायक रामपुर को संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त सतीश कुमार सहायक बिलासपुर मुख्य डाकघर को लेखा परीक्षक चुना गया है।

नवनिर्वाचित सर्किल अध्यक्ष आकांक्षा सूद और सर्किल सचिव प्रवीण कुमार सलूरिया ने संगठन की एकता बनाए रखने, कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता देने तथा उनकी सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

संगठन को उम्मीद है कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएगी। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को गति देते हुए कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए ठोस प्रयास करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *