काहन सिंह ठाकुर ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता लेने के बाद संगठन में निभाईं कई जिम्मेदारियां, नियुक्ति पर जताया नेतृत्व का आभार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

खुशी राम ठाकुर, बरोट

चौहार घाटी की ग्राम पंचायत बरोट के तरवाण गांव निवासी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता काहन सिंह ठाकुर को प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा की कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। पार्टी संगठन में लंबे समय से सक्रिय काहन सिंह ठाकुर ने विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य किया है।

काहन सिंह ठाकुर के अनुसार, उन्होंने वर्ष 1991 में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की थी। वर्ष 1998 में वह पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय हुए। वर्ष 2003 में उन्होंने बरोट बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली और लोगों को पार्टी से जोड़ने के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए प्रयास किए।

वर्ष 2017 में जिला भाजपा सचिव के रूप में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाया। इसके बाद वर्ष 2022 में द्रंग भाजपा के उपाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने पार्टी के लिए कार्य किया। राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ काहन सिंह ठाकुर सामाजिक कार्यों में भी भाग लेते रहे हैं।

अपनी नियुक्ति पर काहन सिंह ठाकुर ने प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष रामलोक धनोटिया, संगठन मंत्री सुरेश शर्मा, द्रंग के विधायक पूरण चंद ठाकुर, जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश चंद ठाकुर तथा मंडल अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। साथ ही प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा को मजबूत करने के लिए अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *