जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

Listen to this article
सुरभि न्यूज़

कुल्ल, 30 अक्तूबर

जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए यह परीक्षा 28 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी।
जवाहर नवोदय विद्यालय, बंदरोल के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह ने बताया कि पंजीकृत अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट अथवा सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक के माध्यम से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
सीधा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक:
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *