लोक निर्माण विभाग में 32 साल की सेवाओं के बाद बेलदार पद से सेवानिवृत्त हुए ताबे राम

इस खबर को सुनें
सुरभि न्यूज़ (सी आर शर्मा) आनी। लोक निर्माण विभाग उपमण्डल आनी में बतौर बेलदार के पद पर कार्यरत ताबे राम विभाग में 32 साल की सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हो गए। ताबे राम लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह आनी में बतौर माली के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने इस पद पर रहते हुए विश्राम गृह परिसर में तरह तरह के फूल लगाकर और उनकी उचित देखरेख व काट छांट कर विश्राम गृह की सुंदरता को चार चांद लगाए। इस मौके पर आयोजित सेवानिवनिवृत समारोह में लोक निर्माण उपमण्डल आनी के सहायक अभियंता ज्ञान चन्द भारती ने बताया कि ताबे राम विभाग में अपनी सेवा के प्रति कर्तव्यनिष्ठ व वफादार रहे। विभाग में उनकी सराहनीय सेवाएं सदा याद रहेंगी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्षा सरसा देवी, वार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट स्वतंत्र कुमार शर्मा, सहायक अभियंता ज्ञान चन्द भारती, धन सिंह शर्मा, आरएम शर्मा, कनिष्ठ अभियंता गीतांजली, एसडीसी नगीन शर्मा, हीरा लाल, नगर पँचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, पार्षद शशि मल्होत्रा, गुलाब ठाकुर, अनुपमा, होमेश्वरी जोशी, विजू तथा सचिव हरि शर्मा सहित अन्य कई लोगों ने  बेलदार ताबे राम व उनकी धर्मपत्नी गणू देवी को ताबे राम की सेवानिवृति पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *