सुरभि न्यूज़ कुल्लू। रंगमंच के क्षेत्र में वर्षों से समर्पित संस्था ऐक्टिव मोनाल कल्चरल ऐसोसिएशन कुल्लू किसी परिचय की मोह्ताज नहीं है। संस्था द्वारा एकल अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत की जाने वाली हिमाचली लेखकों की कहानियों की श्रृंखला में आज हिमाचल के प्राख्यात साहित्यकार स्वर्गीय मौलू राम ठाकुर द्वारा संयोजित कहानी ‘कथा नेउली देवी की’ का मार्मिक प्रस्तुतिकरण किया। संस्था के केहर सिंह ठाकुर के निर्देशन में टिकरा बाबली स्थित संस्था के ऐक्टिंग स्टुडियो में कलाकार वेद प्रकाश ने प्रस्तुत कि जबकि इस प्रस्तुति को संस्था के फेसबुक पेज पर एक बड़ी संख्या में दर्शकों ने आनलाईन स्ट्रीमिंग में देख और सीमित संख्या ने दर्शकों ने स्टूडियो में ही देखा। यह कहानी कुल्लू की एक रानी की है जिसे राजा ने दूसरी रानी के कहने पर उसकी सौत ईश्र्या के कारण नेउली नामक स्थान पर ज़िंदा दफन करवा दिया था। रानी बहुत ही अध्यात्मिक प्रवृति की थी और मुस्कुराते हुए बोली कि मुझे चाहे दबा दो लेकिन बारह वर्ष के बाद फिर से निकाल देना।
लेकिन स्थानीय देवता ज्वाणी महादेव के कहने पर राजा ने उसे दसवें साल में ही खुदवा दिया। इलाके के सब लोग जमा थे। रानी को देखने के लिए। देख कर लोग हैरान हो गए कि रानी का शरीर तरोताज़ा था जैसे वह सो रही हो। ऐसा कहा जाता है कि बारह वर्ष बाद निकालते तो शायद आत्मा भी उस शरीर में निश्चय ही होती। लेकिन उसी समय एक अजीब मेघ गर्जन हुआ और अंधेरा छा गया। जब उजाला हुआ तो रानी का शरीर वहां से गायब था। उसके बाद राजा बीमार पड़ गया। उसके बाद राजा ने नेउली नामक स्थान पर उसकी देवी के रूप में स्थापना की और प्रतिदिन पूजा अर्चना करता। धीरे धीरे राजा ठीक हो गया। आज भी इस क्षेत्र में इसे एक प्रतापी देवी के रूप में पूजा जाता है। प्रस्तुति में प्रकाश व्यवस्था रेवत राम व विक्की की रही और संयोजन देस राज का जबकि केमरा पर मीनाक्षी और आनलाईन स्ट्रीमिंग का कार्य वैभव ठाकुर ने सम्पन्न किया।