सुरभि न्यूज़
शिमला, 16 मार्च
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हरियाणा के विधायकों की कवरेज कर रहे वरिष्ठ पत्रकार के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता की निंदा की है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि आख़िर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू इतना विचलित और तनाव में क्यों है? हरियाणा कांग्रेस की लाज बचाने के लिए संविधान, लोक-लाज, मर्यादा और नैतिकता सबका गला घोंट रहे हैं।
अब पत्रकारों को सड़क के किनारे खड़े होकर रिपोर्टिंग करने पर भी पुलिस बल प्रयोग करेगी। मुख्यमंत्री जी आख़िर क्या छुपाने की कोशिश हो रही है? यह प्रेस की आज़ादी पर हमला है।
यह हमला सुक्खू सरकार की तानाशाही है। इस कृत्य के लिए मुख्यमंत्री माफ़ी मांगे और ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।











