मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने ब्यास नदी पर रांगड़ी में मोटर योग्य पुल का किया भूमि पूजन 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, मनाली
मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कन्याल रोड़ के जीरो प्वाइंट के पास ब्यास नदी पर रांगड़ी में 75.00 मीटर स्पैन (Span) के मोटर योग्य पुल का भूमि पूजन विधि-विधान के साथ किया। पुल लगभग 6,43,50,359 की लागत से बनकर तैयार होगा।
भुवनेश्वर गौड़ ने कहा ​आज मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। क्षेत्र की जनता की सुविधा और सुगम यातायात को प्राथमिकता देते हुए ​यह पुल न केवल दूरी को कम करेगा, बल्कि आने वाले समय में यहाँ के पर्यटन, व्यापार और स्थानीय निवासियों के जीवन में खुशहाली के नए द्वार खोलेगा।
विधायक ने कहा इस पुल की मांग क्षेत्रवासी बहुत लम्बे अरसे से कर रहे थे। विधायक ने कहा हम केवल वादे नहीं, बल्कि धरातल पर विकास करने में विश्वास रखते हैं। विधायक ने ​मनाली की देवतुल्य जनता को इस नई सौगात के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *