मनाली के अटल टनल साउथ पोर्टल में भारी बर्फबारी के चलते फंसे एक हजार से अधिक वाहन, रेस्क्यू जारी

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

मनाली, कुल्लू

पर्यटन नगरी के अटल टनल के आसपास अचानक हुई भारी बर्फबारी के चलते एक हजार से अधिक वाहन फंस गए हैं। जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने अपनी टीम के साथ डटे हुए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि आज अचानक हुई भारी बर्फबारी के कारण साउथ पोर्टल के पास लगभग एक हजार से अधिक वाहन बर्फ में फंस गए हैं। पुलिस की पूरी टीम पिछले तीन घंटों से मौके पर तैनात है और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद हूँ और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी करते हुए उसे निरंतर संचालित कर रहा हूँ।

 

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि सभी लोगों को सुरक्षित रूप से मनाली की ओर निकाला जा सके।

इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा बीआरओ (BRO) तथा अन्य संबंधित एजेंसियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपनी टीमों को तुरंत मौके पर तैनात करें, ताकि सड़क पर पड़ी बर्फ को मिट्टी डालकर, मशीनों की सहायता से तथा आवश्यकता पड़ने पर यूरिया खाद का उपयोग करके हटाया जा सके। इससे बर्फ में फंसे सभी वाहनों और सैलानियों को सुरक्षित रूप से मनाली की ओर निकाला जा सकेगा।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि धैर्य बनाए रखें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस हमेशा आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *