प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी 31 जुलाई तक करें ई.केवाईसी का सत्यापन-सरकैक

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीकृत सभी लाभार्थियों को योजना का सुचारू रूप से लाभ प्राप्त करने के लिये ई.केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री किसान निधि प्रशांत सरकैक ने जिला के समस्त किसान लाभार्थियों से आग्रह किया है कि 31 जुलाई, 2022 तक ई.केवाईसी अवश्य करवा लें। ऐसे लाभार्थी जिनके आधार पंजीकृत मोबाइल नंबर हैं वे प्रधानमंत्री किसान निधि पोर्टल पर स्वयं अपना ई.केवाईसी सत्यापन कर सकते है। किसी भी इंटरनेट ब्राउजर के सर्च बार में पीएम किसान या www.pmkisan.gov.in टाइप करें। होम पेज पर ईकेवाईसी पर क्लिक करें। इसके बाद अपना आधार नम्बर दर्ज करें साथ ही अपना आधार पंजीकृत मोबाइल नम्बर दर्ज करें। मोबाईल पर ओटीपी आएगा इसे दर्ज करें। इसके बाद सब्मिट फॉर औथ पर क्लिक करें। जिन लाभार्थियों का आधार पंजीकृत मोबाइल नहीं है वे अपने नजदीकी लोकमित्र केन्द्र में 15 रुपये अदा करके ई.केवाईसी करवा सकते हैं। सरकैक ने कहा कि लाभार्थियों की सुविधा हेतु सत्यापन प्रक्रिया का वीडियो जिला कुल्लू की आधिकारिक बेवसाइट hpkullu.nix.in  के होम पेज पर PM Kisan-eKYC नामक लिंक पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिये अपने नजदीकी लोकमित्र केन्द्र, तहसील अथवा उप-तहसील कार्यालयों में भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *