पार्बती-III पावर स्टेशन प्रमुख पंकज गुप्ता ने उपायुक्त कुल्लू से की शिष्टाचार भेंट

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

प्रताप अरनोट, कुल्लू : 17 नवंबर

जिला प्रशासन से सहयोग एवं समन्वय को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा, उपायुक्त ने दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन

पार्बती-III पावर स्टेशन के प्रमुख पंकज गुप्ता ने 16 नवंबर, 2026 को उपायुक्त कुल्लू डॉ. अमित कुमार शर्मा (आईएएस) से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने उपायुक्त को हिमाचली टोपी एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया।

बैठक के दौरान पंकज गुप्ता ने पार्बती-III पावर स्टेशन की ओर से कुल्लू जिले में संचालित विभिन्न कार्यों, गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े विषयों की विस्तृत जानकारी उपायुक्त को दी। इसके साथ ही उन्होंने परियोजना से संबंधित कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए जिला प्रशासन से अपेक्षित सहयोग एवं बेहतर समन्वय को लेकर सकारात्मक चर्चा की।

उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने पावर स्टेशन प्रमुख को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन की ओर से पार्बती-III पावर स्टेशन को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

यह शिष्टाचार भेंट जिला प्रशासन और पार्बती-III पावर स्टेशन के बीच आपसी समन्वय, सहयोग तथा विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *