बाल दिवस पर महिला साहित्यकार संस्था ने रोपे देवदार के 21 पौधे, बच्चों ने कविता और गीतों से बांधा समां

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

कुल्लू, 14 नवम्बर 

योग विद्यालय हिरनी में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को किया सम्मानित, योग अध्यापकों को कुल्लवी टोपी पहनाकर किया अभिनंदन

महिला साहित्यकार संस्था हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष डॉ. रीता सिंह के दिशा-निर्देशानुसार कुल्लू जिला की साहित्यकार संस्था की ओर से बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिरनी गांव स्थित योग विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कुल्लू इकाई की अध्यक्ष सोमलता ठाकुर ने की जबकि कार्यक्रम में संस्था की सचिव सुषमा ठाकुर सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

संस्था की कुल्लू इकाई प्रसार सचिव शारदा अरनोट ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए देवदार के पौधे रोपित कर किया गया। इस दौरान बच्चों ने पौधारोपण कर संस्था की इस पहल के माध्यम से प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर योग अध्यापक गोविंद ठाकुर एवं कर्म को कुल्लवी टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सुंदर कविताएं और गीत प्रस्तुत किए।

बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। संस्था की ओर से बाल दिवस को साहित्य, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा से जोड़कर मनाने की इस पहल की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *