भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह द्वारा नामांकन पत्र वापस लेने से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राम सिंह को होगा सीधा फायदा

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ ब्यरो
कुल्लू
विधानसभा चुनाव में कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र से शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह द्वारा नामांकन पत्र वापस लेने से सीधा लाभ भाजपा के वरिष्ठ नेता व निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राम सिंह को होने वाला है।
कुल्लू भाजपा संगठन के अनेकों पदाधिकारियों के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता भी बड़े स्तर पर भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर को पैराशूटी नेता बता रहे हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं व अनेकों पदाधिकारियों का कहना है कि अगर महेश्वर सिंह को टिकट नहीं दिया जा सकता था, तो वर्षों से भाजपा संगठन को मजबूत करने में दिन रात काम कर रहे राम सिंह को टिकट क्यों नहीं दिया जा सकता था।
जबकि उनके ऊपर न तो पार्टी के खिलाफ काम करने का और न ही कोई अनुशासनहीनता का आरोप आज तक लगा है। भाजपा र्यकर्ताओं को कुछ पदाधिकारियों का यह भी मानना है कि राम सिंह एक स्वच्छ व ईमानदार छवि के नेता हैं।
ऐसे में महेश्वर सिंह के बाद उनको टिकट दिया जाना चाहिए था। वही भाजपा कार्यकर्ताओं व कुछ पदाधिकारियों में इस बात को लेकर भी गहरा असंतोष है कि भाजपा ने एक ऐसे पैराशूटी नेता को टिकट दे दिया है जिसे विधानसभा क्षेत्र के लोग तो दूर भाजपा संगठन के लोग ही सही ढंग से नहीं पहचानते हैं।
ऐसे में यह तय है कि आने वाले समय में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक नरोत्तम ठाकुर का साथ न देकर राम सिंह को अपना सहयोग निश्चित तौर पर करेंगे। जबकि पिछले दिन हाथीथान में हुई महेश्वर सिंह समर्थकों की बैठक में भी इस बात पर गंभीरता से चर्चा हुई है कि अगर महेश्वर सिंह को टिकट नहीं दिया जा सकता था तो राम सिंह भी भाजपा के ही नेता है।
ऐसे में पैराशूटी नेता नरोत्तम ठाकुर को टिकट दिए जाने के बाद उनका समर्थन करने के बजाए राम सिंह का साथ दिया जाना चाहिए। क्योंकि वह भी वर्षों से पार्टी का काम करते आए हैं।
आज महेश्वर सिंह ने अपना नामांकन पत्र वापिस ले लिया है। जिसका सीधा लाभ राम सिंह को होने वाला है। अब यह राम सिंह की
कार्यप्रणाली पर निर्भर करता है कि वह किस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों को अपने साथ जोड़ने में कामयाब होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *