सुरभि न्यूज़
कुरुक्षेत्र / कुल्लू
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् हरियाणा राज्य की कुरुक्षेत्र इकाई द्वारा उत्तर भारतीय पांच राज्यों के परिषद से जुड़े साहित्यकारों के लिए क्षेत्रीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें अखिल भारतीय साहित्य परिषद् हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से दो सदस्य, मण्डी से तीन, लाहौल स्पीति से दो तथा कांगड़ा से एक सदस्य ने प्रशिक्षण वर्ग में भाग लिया।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रशिक्षण वर्ग में सभी सदस्यों कों राष्ट्रीय दल के नेताओं से मिलने का व उनके अनुभव को प्राप्त करने का मौका मिला। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में हमारे अधिष्ठान, संगठन के प्रति कर्तव्य, एक कार्यकरता के गुण व कार्यकर्ता विस्तार एवं कार्यक्रम का आयोजन एवं रूपरेखा के बारे में ज्ञान प्राप्त किया। आत्मबोध से विश्व बोध की ओर साहित्यकारों से संपर्क एवं पंच परिवर्तन में कुटुंब प्रबोधन इत्यादि बहुत अच्छे विषय पर बहुत लंबे समय तक विचार विमर्श किया, जिससे हमें संगठन व कार्य के बारे में ज्ञान प्राप्त हुआ।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद कार्यकारी अध्यक्ष, जिला सिरमौर, धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने अपने अनुभव साँझा करते हुए बताया कि हमारे काव्य में जो खामियां है व उसको किस तरह से दूर करना है। इन सभी तरह की बातें जो वहां बताई गई वह सभी बातें हमारे लिए साहित्यिक क्षेत्र में उपयोगी बनी रहेगी।
मैं सिरमौर इकाई से कार्यकारी अध्यक्ष होने के नाते एवं सभी सदस्यों कि ओर से हरियाणा प्रांत एवं कुरुक्षेत्र इकाई तथा राष्ट्रीय दल के सभी प्रशिक्षण कार्यकर्ता का इस आयोजन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते है। सुंदर आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।











