कुल्लू के तहसीलदार हरि सिंह यादव हुए सेवानिवृत्त, उपायुक्त व राजस्व कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

Listen to this article

सुरभि न्यूज़, कुल्लू : जिला कुल्लू मुख्यालय में तहसीलदार के पद पर तैनात हरि सिंह यादव बीते दिन अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए।

इस मौके पर उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा व सहायक आयुक्त जयबंती ठाकुर ने तहसीलदार हरि सिंह यादव को उनकी सेवानिवृत्ति पर उनके कामकाज की सराहना की।

कहा कि उन्होंने तहसीलदार कुल्लू के पद पर रहते हुए राजस्व संबंधी कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर ज़िला प्रशासन द्वारा उन्हें स्मृतिचिह्न भेंट कर उनके बेहतर भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

वहीं, इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में राजस्व महकमे के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

उन्होंने ढोल नगाड़ों की थाप पर कुल्लवी नाटी भी डाली और हरि सिंह यादव के खुशहाल जीवन की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी। इस मौके पर हरि सिंह यादव की धर्मपत्नी रुक्मिणी यादव व अन्य परिजन भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *