Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 27 फरवरी

क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज, कुल्लू में 27 फरवरी 2026 को अटल सदन में फ्रेशर्स और फेयरवेल समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंध निदेशक सुखदेव मसीह का विशेष योगदान रहा, उनके कुशल नेतृत्व , मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी के कारण सम्पूर्ण आयोजन गरिमामय ढंग से संपन्न हो सका । एसोसिएट डायरेक्टर कुमारी ज्योति मार्या मसीह तथा ऑफ़िशिएटिंग डायरेक्टर सैमुअल एस. मसीह ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया । कार्यक्रम की थीम “जर्नी ऑफ़ केयर – लर्नर्स टू लीडर्स ” रही, जो विद्यार्थियों के सीखने से आगे बढ़कर जिम्मेदार बनने की यात्रा को दर्शाती है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Chief Medical Officer (CMO) Dr. Ranjeet Thakur रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सेवा-भाव के साथ अपने काम को करने की सलाह दी और उनके अच्छे भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
विशिष्ट अतिथि (Special Guest) Medical superintendent Dr. Heera Lal Bodh भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर और प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद फ्रेशर्स ओथ सेरेमनी में नए विद्यार्थियों ने ईमानदारी और सेवा भाव से काम करने की शपथ ली। फेयरवेल समारोह में कन्फर्मेशन सेरेमनी भी रखी गई, जिसमें पास हुए विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कन्फर्मेशन सेरेमनी के बाद उन्हें उनके जरूरी दस्तावेज भी दिए गए।
इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैंप वॉक और कई मनोरंजक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं।

विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए—
•Miss Freshers: Ms. Sapna
•Miss Personality(freshers): Ms. Vanshika
•First Runner Up(freshers): Ms. Rishika
•Second Runner Up(freshers): Ms. Samriti
•Miss Attire( freshers ): Ms. Bhumika
•Miss Farewell: Ms. Pranjal
• Miss personality (farewell): Ms. Aakriti
• 1st runner up (farewell): Ms. Tamanna
•2nd runner up ( farewell):Ms. Dimple
• Miss attire: Ms. Anshita

अंत में एसोसिएट डायरेक्टर कुमारी ज्योति मार्या मसीह ने धन्यवाद दिया और प्रबंध निदेशक श्री सुखदेव मसीह ने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *