जिला सोलन में दो युवक 8.49 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

सोलन, 03 मार्च

जिला सोलन में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए दो युवकों को 8.49 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सोलन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस की एसआईयू (SIU) टीम, पुलिस थाना धर्मपुर के क्षेत्र में गश्त एवं अपराधों की रोकथाम हेतु मौजूद थी। इसी दौरान एक गुप्त सूचना के आधार पर टीम द्वारा टोल प्लाजा सनवारा के समीप नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक बलेनो कार को जो चंडीगढ़ से सोलन की तरफ आ रही थी जांच हेतु रोका गया। जाँच/तलाशी के दौरान वाहन में सवार दो युवकों के कब्जे से 8.49 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।

पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत उपरोक्त मामला पंजीकृत किया गया है। मामले में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है।

दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है । मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *