सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
चौहार घाटी सेवानिवृत कर्मचारी संघ की एक बैठक वीरवार को संघ के अध्यक्ष पूर्व सूबेदार रामसरन चौहान अध्यक्षता में आयोजित की ग। इस बैठक में सर्वसम्मति से “चौहार घाटी सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के पुराने नाम को बदल कर उहल नदी जल संग्रहण कल्याण सभा नामक नया नाम रखा गया है।
इस गठित पुराने संघ में सिर्फ सेवानिवृत्त कर्मचारी ही शामिल हो सकते थे। इस वजह से यह एक सीमित संघ था। इसे और व्यापक बनाने के लिए संघ में यह राय बनी कि इस संघ का नाम बदल दिया जाए ताकि इस संघ में हर उम्र तथा वर्ग का इच्छुक व्यक्ति शामिल हो सके ताकि संघ को कल्याणकारी कार्य करने के लिए अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग मिल सके। इसलिए संघ का नाम बदलकर उहल नदी जल संग्रहण क्षेत्र कल्याण सभा” रखा जाए।
उहल नदी का जल संग्रहण क्षेत्र में जिला मण्डी की चौहार घाटी तथा जिला कांगड़ा के छोटाभंगाल घाटी का पूरा क्षेत्र आता है ताकि दोनों क्षेत्रों के इच्छुक लोग भारी संख्या में सदस्य बन सकेंगे। यह जानकारी संघ के अध्यक्ष व् पूर्व सूबेदार रामसरन चौहान ने देते हुए बताया कि इस बैठक के उपरांत गत दिनों इस संघ के प्रवक्ता व् पूर्व सूबेदार मनी राम के अचानक हुए निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए संघ के सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा तथा श्रंद्धाजली देते हुए भगवान से उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।
संघ के प्रवक्ता व् पूर्व सूबेदार मनी राम के आचानक निधन हो जाने पर इस संघ में प्रवक्ता का पद खाली चलने के कारण संघ की सर्वसम्मति से मुल्थान बाजार के मुख्य व्यापारी भाग राम को संघ में प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया तथा इसके अलावा इस संघ में पूर्व कप्तान तिलक ठाकुर तथा पूर्व सैनिक मनोज ठाकुर को नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
बैठक में उनके साथ उपाध्यक्ष अमर नाथ, कोषाध्यक्ष वीरी सिंह, वरिष्ठ सलाहकार राजमल ठाकुर, पूर्व सहायक प्राचार्य डाक्टर भाग सिंह, पूर्व कनिष्ठ अभियंता मान सिंह सहित संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।











