Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 27 फरवरी
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा राज्यसभा के लिए सदस्य का निर्वाचन किया जाना है। इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर (सचिव, हि.प्र. विधानसभा) द्वारा ‘निर्वाचन की सूचना’ (Form-1) जारी कर दी गई है।
निर्वाचन कार्यक्रम का के अनुसार अभ्यर्थी या उनके प्रस्तावक अपना नाम निर्देशन-पत्र 05 मार्च, 2026 (गुरुवार) से किसी भी कार्य दिवस (सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच जमा कर सकते हैं।
नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर (सचिव, हि.प्र. विधानसभा) या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (उप सचिव) के कार्यालय, कक्ष संख्या एनए-301 (प्रशासनिक भवन), हिमाचल प्रदेश विधानसभा, शिमला-171004 में प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच 06 मार्च, 2026 (शुक्रवार) को सुबह 11:00 बजे कक्ष संख्या एनए-301 में की जाएगी।
अभ्यर्थी अपना नाम 09 मार्च, 2026 (सोमवार) दोपहर 3:00 बजे तक वापस ले सकते हैं।
यदि आवश्यक हुआ, तो मतदान 16 मार्च, 2026 (सोमवार) को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक डॉ. वाई.एस. परमार पुस्तकालय भवन में होगा।
मतगणना: मतों की गिनती उसी दिन यानी 16 मार्च, 2026 को शाम 5:00 बजे की जाएगी। नाम निर्देशन-पत्र के प्रारूप उपर्युक्त स्थान और समय पर प्राप्त किए जा सकते हैं।












