कुल्लू के ढालपुर में आयोजित होगी विजय संकल्प रैली, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे संबोधित-तरुण विमल

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो 

कुल्लू 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों ही दलों के द्वारा अब स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। वहीं भाजपा भी अब एक साथ 68 विधानसभा क्षेत्रों में स्टार प्रचारकों की रैली करवाने जा रही है।

इसी कड़ी में 30 अक्टूबर को कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और विजय संकल्प रैली के माध्यम से विधानसभा चुनावों में जीत का मंत्र भी कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा।

30 अक्टूबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सुबह के समय लाहौल स्पीति में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उसके बाद मनाली विधानसभा क्षेत्र में भी एक रैली आयोजित की जाएगी।

दोपहर के समय कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में भी यह रैली आयोजित होगी और प्रदर्शनी मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

भाजपा के मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रवक्ता तरुण विमल ने बताया कि प्रदर्शनी मैदान में हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा संबोधित किया जाएगा।

वहीं इसके लिए कुल्लू भाजपा मंडल के द्वारा भी तैयारियां की जा रही है। इस रैली में आने के लिए वाहनों की भी व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी कार्यकर्ता को रैली स्थल में आने के लिए दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

तरुण विमल ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं का सम्मान ही पार्टी का लक्ष्य है। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा प्रत्याशी की जीत तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *