सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
चौहार घाटी में शुक्रवार के दिन एक दिवसीय दौरे में पधारे द्रंग के विधायक पूरन चंद ठाकुर ने धन्यवाद कार्यक्रम के तहत वरधान तथा धमच्याण पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों से रूबरू होकर विधानसभा चुनाव में उन्हें भारी जीत दिलवाने पर उनका आभार
जताया।
इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक पूरण चंद ठाकुर ने कहा कि चौहार घाटी में विकास की कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी।
विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने विशवास दिलवाया कि आजतक सड़क सुविधा से वंचित रहे घाटी के कहोग, नमाण, कल्होग, कुफरी, पालाखुंडी तथा जमटेहड़ गाँवों को प्राथमिकता के आधार पर सड़क मार्ग से जोड़ दिया जाएगा तथा कढयाण, लच्छयाण व झुकाण गाँवों को भी प्राथामिकाता के आधार पर सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए भरपूर प्रयास किया जाएगा।
पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार है लेकिन फिर भी द्रंग क्षेत्र में विकास की गति नहीं रूके इसके लिए भरपूर प्रयास किया जाएगा। उन्होने कहा कि पूव मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में समूचे प्रदेश सहित द्रंग क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।
पूरण चंद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में विधयाकों को पैसों के आधार पर टिकट दिए जाते हैं मगर भाजपा में सर्वे के आधार पर टिकट दिए जाते हैं। भाजपा के समय के जो कार्य जनता की भलाई के लिए खोले गए थे उन्हें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की सरकार ने डीनोटिफाइड करना सरकार की बदले की भावना को दर्शाता है।
पूरन चंद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता ठाकुर कौल सिंह ने चुनावों के समय कई प्रकार हथकंडे अपनाए है मगर द्रंग की जनता ने एक बार फिर से नकार दिया है।
इस मौके पर उनके साथ द्रंग भाजपा के उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर, द्रंग महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीना देवी, महिला मोर्चा की सदस्य गंगी देवी, जिला भाजपा के सदस्य काहन सिंह, शक्ति केन्द्र बरोट के अध्यक्ष रामदास, वरधान शक्ति केन्द्र के अध्यक्ष भोखी राम, बूथ अध्यक्ष छिन्जू राम, पूर्व प्रधान चमेल कुमार, रोशन लाल, पूर्व बीडीसी सदस्य राजपाल, बीएलए हरि सिंह, लटराण पंचायत के प्रधान जोगिन्द्र सिंह तथा सुखराम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।