सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
कुल्लू, 4 अक्तूबर
नेपाल देश के मधेशपुर के माता सीता की जन्म भूमि जनकपुर धाम के राजदरबार होटल में साहित्यिक शिविर का आयोजन आयोजित किया गया।
पूर्वाेत्तर हिंदी अकादमी सिलांग, मेघालय एवं कहानी लेखन महाविद्यालय अंबाला छावनी के तत्वबधान में संस्थापक डॉ. माहराज कृष्ण जैन की स्मृति में प्रेम एवं सद्भावना विषय पर आधारित 22 से 24 सितंबर तक तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय लेखक मिलन शिवर एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

शिविर में भारत के लगभग 24 राज्यों के 85 कवि और लेखक शामिल हुए हैं, जबकि नेपाल के कोशी और मधेश क्षेत्र के लेखक व साहित्यकार शामिल हुए हैं। इस साहित्यिक शिविर में हिमाचल प्रदेश के चार साहित्यकारोें ने भाग लेकर प्रदेश की सस्कृतिक से अवगत करवाया।

शिविर में सात साहित्यिक संस्थाओं ने साहित्य के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया जबकि भारत लेखकों की 9 तथा मधेश पुर के 2 पुस्तकों का मुख्यतिथि जलेश्वर के मेयर सुरेश शाह सोनार ने लोकार्पण भी किया।

नेपाल में आयोजित इस समारोह में हिमाचल प्रदेश से चार साहित्यकार कुल्लू से सुरत राम ठाकुर, जिला मण्डी के जोगिन्द्रग नगर से प्रताप सिंह अरनोट, विलासपुर से रत्न चंद निर्झर तथा नालागढ से रणजोध सिंह ने भाग लिया।

साहित्य एवं हिन्दी क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य के लिए हर साल राष्ट्रीय लेखन शिविर में दिया जाने वाला डॉ. माहराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान से हिमाचल प्रदेश से भाग ले रहे इन चारों साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इन साहित्यकारों को नेपाल के पोखरा में गुप्तेष्वर धाम की धार्मिक संस्था द्वारा आयोजित विशव पर्यटक दिवस पर भी सम्मानित किया गया।