कुशल प्रबंधन और मुख्यमंत्री के सक्षम, दूरदर्शी निर्णयों से ही सरकार को एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा-इन्दू पटियाल

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो

बंजार, कुल्लू

सुक्खू सरकार ने अपना एक वर्ष के शानदार आगाज का उत्सव मनाया और आपदा में जनता के साथ परिवार की तरह निभाया। विना भेदभाव हर प्रभावित तक मदद पहुंचाई, सड़कों, पुलों का निर्माण रिकार्ड समय से पूर्व हुआ। इसी कारण सरकार के समारोह में शामिल हो कर जनता ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आशीर्वाद दिया।

प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती है तो अब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को समझना चाहिए कि विपक्ष को जनता के मुद्दों से जुड़कर मुखर होना चाहिए न कि रोष और आक्रोश की राजनीति।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता इंदु पटियाल ने आज यहां मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने व्यवस्था परिवर्तन का वादा किया है और उसे लागू करने हेतु वे हर विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल हो कर जन सुविधाओं को बेहतर से बेहतरीन बनाने के लिए दिशा निर्देश जारी किया।

भ्रष्टाचार मुक्त शासन /प्रशासन ही उनकी प्राथमिकता है। दी गई दस गारंटियों में से तीन पहले ही वर्ष में पूरी करने के बाद अब अन्य को पूरा करने के लिए उचित कदम उठाये जा रहे हैं। बन, ऊर्जा, शिक्षा और जलशक्ति विभाग में हजारों पद भरे जा रहे हैं। युवाओं को स्टार्टअप योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जा रहा है। महिलाओं को 1500रू, देने हेतु चिन्हित किया जा रहा है।

हर विस क्षेत्र में माडल स्कूल खोलने हेतु भूमि चयन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। किसानों बागवानों को उन्नत किस्म के बीज, खाद और पौधे विभागों के माध्यम से पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर आवंटन हो रहा है।

अनाथ, बेसहारा बच्चों को ( चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट) का दर्जा देकर उनका सारा खर्चा सरकार वहन कर रही है। सरकार के कुशल प्रबंधन और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सक्षम, दूरदर्शी निर्णयों के कारण उन्हें एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया है और ऐसे में भाजपा का आक्रोश समझ से परे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *