सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
भगवान् श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम के नये भव्य एव्ं अलौकिक मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक आयोजन आगामी 22 जनवरी को भव्य रूप से किया जा रहा है। इसी दिन उपमंडल मुख्यालय आनी में भी आनी ब्लॉक की 24 संस्थाएं सयुंक्त धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करेगी। कार्यक्रम के संचालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवी एवं शिक्षक श्यामानंद ने बताया कि 22 जनवरी को आनी कस्वा भी राममई होगा। जिसमें दुर्गा माता मंदिर आनी से मेन बाजार तक भगवान श्रीराम की भव्य सुंदर झांकी निकाली जाएगी। जिसमें व्यापार मंडल आनी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, युवा मंडल, महिला मंडल, हिम संस्कृति संस्था, सर्वें भवन्तु सुखीना संस्था, स्पोर्ट्स एव्ं कल्चरल क्लब, सचेत संस्था, ब्राम्हण सभा, स्वर्ण कल्याण मंच, बिश्वकर्मा सभा, पेंशनर्ज वेलफेयर संघ, सहित आनी ब्लॉक की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं शामिल होंगी। सर्वें भवन्तु सुखीना संस्था के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने सभी सगठनों से आग्रह किया है कि इस धार्मिक महा आयोजन को सफल बनाने के लिए 22 जनवरी को सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने बताया कि मर्यादा पुरषोत्तम भगवान् श्रीराम के मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा का यह भव्य आयोजन आनी में राजा रघुबीर सिंह मैदान में आयोजित होगा ।









