जिला लाहौल स्पीति के काज़ा में 19 से 24 जनवरी तक महिला एंव पुरूष वर्ग की राष्ट्रीय आईस हॉकी चैम्पियनशिप का किया जा रहा है आयोजन

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ ब्युरो
काज़ा, स्पीति
आईस हॉकी एसोसियेशन आफ इंडिया, आईस हॉकी आफ लाहुल स्पिति एंव स्पिति प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान से 19 जनवरी से 24 जनवरी तक महिला एंव पुरूष वर्ग की राष्ट्रीय आईस हॉकी चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन किया जा रहा है।
एसडीएम हर्ष अमरेंद्र नेगी ने कहा कि इस चैम्पियनशिप का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 19 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे आईस हॉकी रिंक काजा में करेंगे। इसके साथ ही आईस हॉकी एसोसियेशन आफ हिमाचल प्रदेश के महा सचिव रजत मल्होत्रा भी विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे।
इस चैम्पियनशिप में कुल 11 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें पुरूष वर्ग की छह टीमें और महिला वर्ग में पांच टीमें शामिल है। पुरूष वर्ग की 11वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप 2024 में आर्मी टीम, आईटीबीपी, यूटी लदाख, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र की टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहीं महिला वर्ग में 13वीं राष्ट्रीय आईस हॉकी चैम्पियनशिप 2024 में हिमाचल प्रदेश, आइटीबीपी, यूटी लदाख, तेलंगाना और राजस्थान की टीम हिस्सा ले रही है।
एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि स्पिति में शीतकालीन खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। पहले सिर्फ लदाख में शीतकालीन खेलें हुआ करती थी। लेकिन अब स्पिति में धीरे धीरे आधारभूत ढांचा तैयार किया जा रहा है।
अंतराष्ट्रीय मानकों के अनुसार यहां पर आईस हॉकी रिंक तैयार किया गया है। इस बार लालूगं, रंगरीक, सगनम, लोसर और सिचलिंग में आइस हॉकी रिंक तैयार करके एक महीने का बेसिक कैंप आयोजित किए जा रहे है, जिसमें हर कैंप में पंजीकृत बच्चों की सख्यां 100 से अधिक है। बेसिक कैंप के बाद बच्चों को एडवांस कैंप के लिए चयनित किया जाएगा है।
हिमाचल प्रदेश की महिला और पुरूष वर्ग की टीमों में अब 90 फीसदी स्पिति के खिलाड़ी चयनित हो रहें है। यही नहीं दो लड़कियां स्पिति की रहने वाली बीते वर्ष अंतराष्ट्रीय मैच में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी है। मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि हिमाचल प्रदेश आईस हॉकी की अंडर 18 ब्यॉज टीम ने लदाख में आयोजित चैंपियनशिप में सिल्बर मैडल जीत कर इतिहास रचा है। इस टीम में 99 फीसदी खिलाड़ी स्पिति के रहने वाले है। इससे पहले वर्ष 2022 में हिमाचल प्रदेश की महिला टीम ने वर्ष 2022-23 में कांस्य पदक जीता था जबकि पुरूष वर्ग की टीम ने भी कांस्य पदक जीता था।

19 जनवरी को पुरूष वर्ग में आइटीबी और हिमाचल प्रदेश की टीम के मध्य पहला मैच खेला जाएगा। 20 जनवरी को पुरूष वर्ग में यूटी लदाख और महाराष्ट्र के मध्य पहला मैच, दूसरा मैच हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के मध्य खेला जाएगा जबकि महिला वर्ग में पहला मैच आइटीबीपी और हिमाचल पद्रेश के मध्य और दूसरा मैच तेंलगाना और राजस्थान के मध्य खेला जाएगा।

21 जनवरी को पुरूष वर्ग में पहला मैच आर्मी और यूटी लदाख, दूसरा मैच आइटीबीपी और राजस्थान के बीच में होगा। महिला वर्ग में यूटी लदाख और हिमाचल प्रदेश के मध्य और दूसरा मैच आइटीबीपी और तेंलगाना के बीच में खेला जाएगा। 22 और 23 जनवरी को दो वर्गो में मैडल के लिए मैच होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *