आनी के दुर्गा माता मंदिर मे 22 जनवरी तक हर दिन होगा श्रीराम भजन कीर्तन

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
आनी, 20 जनवती
भारत वर्ष का सबसे बड़ा ऐतिहासिक  भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर आनी के सभी देवी देवताओं के मंदिर मे भी श्री राम भजन कीर्तन शुरु कर दिया गया है। व्यापार मंडल तथा दुर्गा माता मंदिर की महिलाओं ने दुर्गा माता मंदिर आनी मे राम पूजन भजन संध्या कार्यक्रम शुरु कर दिया है। भक्त शशि मल्होत्रा ने कहा कि आनी व्यापार मंडल सहित सभी महिलाएं इस धार्मिक आयोजन मे बढ़चढ़कर भाग ले रही हैं। दुर्गा माता मंदिर मे भगवान् श्री राम भजनों से हर दिन कार्यक्रम होंगे। 22 जनवरी सोमवार को देश के  महापर्व पर आनी मेला मैदान से स्थानीय स्कूलों, श्री रामलीला नाटक, हिम संस्कृति संस्था, सरस्वती विद्या मंदिर, हिमालयन मॉडल स्कूल सहित दर्जनों संस्थाएं सुंदर झांकिया निकालेंगे। जिसमें सैंकड़ों राम भगत शामिल होंगे। कार्यक्रम संचालक शिक्षक श्यामानंद ने बताया कि इस भव्य आयोजन के लिए व्यापार मंडल सहित आम जनता ने अपना भरपुर सहयोग दिया है। आनी क्षेत्र के सभी लोग 22 जनवरी को होने वाले भव्य कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है। उन्होंने बताया कि इस महा आयोजन की सभी तैयारियां पुरी कर ली गई है। बाजार मे सभी को अयोध्या से आये अक्षत व निमत्रण पत्र भी बांटे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *