सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
भारतीय मीडिया फाउंडेशन सत्र 2024 – 25 की मजबूती के लिए रणनीति के साथ अब राष्ट्रीय मीडिया अधिकारियों व राज्यों में मुख्य प्रशासकों की नियुक्ति व सक्रिय राज्य चेयरमैन व प्रदेश अध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारियां देने का सिलसिला प्रारंभ कर दिया है। जिसके तहत हिमाचल से सम्बन्धित स्वतंत्र पत्रकार एवं समाजसेवी गंगाराम भारद्वाज को भारतीय मीडिया फाउंडेशन प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया सेल का राष्ट्रीय संगठन सचिव बनाया गया है। इसी कड़ी में केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी तथा राष्ट्रीय कोर कमेटी के दिशा निर्देशन में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी द्वारा संगठन को सशक्त बनाने की मुहिम के तहत मिशन 2024 को पूर्ण करने के संकल्प के साथ राष्ट्रीय स्तर व प्रदेशों में मजबूत नेतृत्व के लिए योग्य व्यक्ति का चुनाव करने का कार्य प्रारंभ हो गया है।









