बरोट खंड के अंतर्गत 20 मंदिरों में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा का किया आयोजन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के चलते बरोट खंड के अंतर्गत आने वाले 20 मंदिरों में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया वहीँ बरोट खंड में स्थित दुर्गा माता मंदिर में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया गया। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा खंड बरोट टोली के संयोजक शिवजीत सिंह ने बताया कि सुबह लगभग दस बजे से बारह बजे तक मंदिर में उपस्थित खण्ड बरोट टोली के स्वयं सेवकों तथा समाज के विभिन्न संगठनों के लोगों ने श्री रामलला के भजन का गुणगान किया और मंडल संयोजक विक्रम सिंह सहित सभी लोगों ने सयुंक्त रूप में 108 बार श्री राम, जय राम, जय-जय राम जैसे विजयी मंत्र का जाप भी किया।

उसके उपरांत बरोट खंड टोली के चार कारसेवकों में छोटाभंगाल घाटी के रूलिंग गाँव के गोपाल कृष्ण, कोठी कोहड़ गाँव के आत्मा राम, चौहार घाटी के सुधार गाँव के राम लाल तथा कर्म सिंह को श्री रामलला शब्दों से अंकित भगवा पटका तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने अयोध्य में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण को ध्यानपूर्वक सुना व देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा अयोध्य में हुई श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के क्षण को देखकर सभी लोग भक्ति भाव में विभोर हो गए। शिवजीत सिंह ने बताया कि श्री रामलला को पूरे विधि विधान के साथ जय हनुमान, दुर्गा माता, देवादि देव पशाकोट तथा जोगणी माता को भी भोग लगाया गया। उन्होंने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेवक की खंड बरोट की टोली तथा समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे में चौहार घाटी तथा छोटाभंगाल घाटी के लगभग पन्द्रह सौ लोगों ने  प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा टोली के सह संयोजक मान सिंह, विनोद कुमार, मंडल संयोजक विक्रम सिंह, संजय कुमार, सह संयोजक बलबीर ठाकुर, मनोज कुमार, चरण सिंह, सुख राम तथा भोजनालय टोली प्रमुख मंगत राम, निहाल चंद तथा काहन चंद सहित महिला मंडल मियोट, छोटी झरवाड़, झरवाड़, बरोट, थूज, तरवाण, कहोग तथा लपास की महिलाएं विशेष रूप से उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *