रायसन के उदय ऋभु ने पर्यटन विषय में जूनियर रिसर्च फेलोशिप एवं नेट की राष्ट्रीय सत्र की परीक्षा पास कर प्रदेश का नाम किया रोशन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो

रायसन, कुल्लू

जिला कुल्लू  के ग्राम पंचायत रायसन के मेधावी युवक उदय ऋभु ने पर्यटन विषय में जूनियर रिसर्च फेलोशिप एवम् नेट की राष्ट्रीय सत्र की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

उदय ऋभु ने अपनी PG सनातक परीक्षा राजकीय महाविद्यालय कुल्लू से प्रथम स्थान प्राप्त कर पास की। सनातकोतर परीक्षा हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय से प्रथम स्थान प्राप्त कर MTTM की डिग्री हासिल की।

वर्तमान में उदय ऋभु राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू में जर्मन भाषा में अध्यापन कार्य कर रहे हैं। इन्होने अटल बिहारी बाजपेई पर्वतारोहण संस्थान मनाली से पर्वतारोहण में एडवांस कोर्स A ग्रेड में उत्तीर्ण किया है।

इन्होने स्नो स्की इंटरमीडिएट कोर्स भी A ग्रेड में उत्तीर्ण किया है। जिला कुल्लू का सारे देश में नाम रोशन करने के लिए उदय ऋभु को बहुत बहुत बधाई एवं साधुवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *