सुरभि न्यूड
जितेंद्र गुप्ता, आनी
सोमवार को आनी के विश्राम गृह परिस में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष युपेन्द्र कांत मिश्रा की अगुवाई में हुई।
बैठक में सभी बूथों के अध्यक्षों को पार्टी की मजबूती के लिए दिलजान से कार्य करने और एकजुटता बनाये रखने को लेकर निर्देश दिए गए।
साथ ही आने वाले आम चुनावों को लेकर भी कमर कसते हुए रणनीति तैयार की गई।
इसके अलावा आनी विधान सभा क्षेत्र के स्कूलों सहित विभिन्न सरकारी सस्थानो में खाली पड़े रिक्त पदों को जल्द भरने को लेकर प्रयत्न करने और विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की बदहाली को सुधारने और बीती बरसात के बाद यातायात के लिए कई सड़कों के अवरुद्ध रहने से लोगों को होने वाली समस्याओं को जल्द दूर करने को लेकर भी गहन चिंतन किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्वप्रत्याशी बंसी लाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव एसपी ठाकुर, प्रताप ठाकुर, पूर्ण ठाकुर, सचिव सुरेंद्र ठाकुर, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरोज बाला, अनुपम, अमला कश्यप, युवा कांग्रेस आनी के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश ठाकुर, धनी राम ठाकुर, देव राज, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष किशोरी लाल, एलआर अग्रवाल सहित सभी कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।









