Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
जिला कुल्लू के लोक निर्माण उपमंडल आनी में पिछले कई माह से रिक्त चल रहे सहायक अभियंता पर हाल ही में कनिष्ठ अभियंता पद से पदोंनत हुए मुनीष कुमार ने नए एसडीओ का पदभार संभाला है। मुनीष कुमार इससे पूर्व लोक निर्माण उपमंडल बड़ागांव के अनुभाग कुमारसैन् में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत थे। वे मूलतः नित्थर क्षेत्र के घुलट गाँव के निवासी है। आनी में एसडीओ का पदभार संभालने के बाद मुनीष कुमार ने कहा कि वे आनी क्षेत्र की भौगौलिक परिस्थिति से भली भाँति परिचित है। ऐसे में यहाँ की खस्ताहाल सड़कों की दशा को जल्द सुधारा जायेगा। वहीं लोगों की सड़क से सम्बन्धित शिकायतों को भी जल्द सुलझाया जायेगा। मुनीष कुमार ने कहा कि आनी बाजार में सड़क किनारे बनी निकास नालियों को भी जल्द द्रुस्त किया जायेगा।