सुरभि न्यूज़
मनाली ( बौद्ध) 14 जुलाई
रविवार को देवी – देवता गुर कल्याण सभा खंड नगर के अध्यक्ष बेलू राम ने गौ तस्करी पर गहरा रोष व्यक्त किया है। देवभूमि मे हो रहा यह गौ तस्करी करने वाला मामला देवभूमि मे दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले मंडी के पंडोह, मनाली के साथ लगते रानी नाला व लाहौल घाटी में गौवंश से भरा हुआ ट्रक पकड़ा गया। ऐसी घटना पर कुल्लू देवी देवता कल्याण संघ ने गहरा रोष प्रकट किया है। सदस्यों ने बताया कि
सरकार एवं प्रशासन इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।
उन्होंने कहा देवभूमि की देव तुल्य जनता से निवेदन है कि हम सभी को मिलजुल कर इस अभियान को लेकर आगे आना चाहिए। ताकि हमारी गौ माता की रक्षा कर सके। अध्यक्ष ने बोला कि गौ माता में सभी देवी देवताओं का वास होता है सनातन धर्म में गौ माता की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। खंड के सभी गुर प्रतिनिधियों ने मनाली सहित देव समाज के साथ बैठक आयोजित की और 16 जुलाई को धरना प्रदर्शन करने का आवाहन किया है। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन में खंड नगर के सभी गुर और देव समाज के लोग सम्मिलित होंगे यह जानकारी महासचिव ठाकुर दास और मुख्य प्रेस सचिव रोशन कश्यप ने दी।









