सुरभि न्यूज़
परस राम भारती, शिमला (चिडगांव)
- शंकर सिंगटा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रेम राज को सौंपी महासचिव की कमान।
हिमाचल प्रदेश कोली समाज पंजिकृत जिला शिमला के चौहारा खण्ड इकाई में त्रि-वार्षिक चुनाव संपन्न हुए। इस चुनाव में चिडगांव तहसील की 17 ग्राम पंचायतों में से आए कोली समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर शिमला जिला कोली समाज के महासचिव शिव सिंह खांगटा चुनाव अधिकारी तथा अमर चंद लाल्टा बतौर सह चुनाव अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने विधि विधान अनुसार इस त्रि-वार्षिक चुनावी प्रक्रिया को संपन्न करवाया। इस दौरान जिला शिमला कोली समाज के अध्यक्ष रमेश पाल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुषमा पुंटा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस खण्ड स्तरीय त्रि-वार्षिक चुनाव में पदम चन्द को प्रधान, शंकर सिंगटा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रेम राज को महासचिव और मंगत राम को सर्वसमती से कोषाध्यक्ष चुना गया है।
हिमाचल प्रदेश कोली समाज के प्रदेशाध्यक्ष अमर चन्द शलाठ ने कहा कि खण्ड स्तरीय इकाईयां हमारे संगठन की नींव है। इन्होंने इस चुनाव को सफलता पूर्वक संपन्न करवाने के लिए जिला शिमला की टीम का आभार जताया है तथा छौहारा खण्ड से नव निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।











