सुरभि न्यूज़
मनाली, 01 फरवरी
प्रदेश की विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के चचोगा में एक मकान की सीढ़ियों पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने का मामला सामने आया है।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 7:58 बजे प्रातः दूरभाष द्धारा चचोगा रास्ता में महिला मृत की सूचना मिलने पर मनाली उप निरीक्षक / प्रभारी थाना के पुलिस पार्टी के हालात तस्दीक करने के लिए मौका मुकाम समाहण (जायरु) पगडंडी रास्ता चचोगा पहुंचा तो मौका पर सड़क पगडंडी रास्ता चचोगा रणवीर सिंह के मकान के नीचे सीमेंटिड सीड़ीयों पर एक महिला मृत अवस्था में पीठ के बल पड़ी पाई गई। जो सरसरी दरयाफ्त करने पर मृतक महिला का नाम व पता मालूम नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि मृतिका की निजता को ध्यान में रखते हुए इस पंचायत की वार्ड मेंबर छिमे डोलमा पत्नी ज्ञान गांव समाहण डाकघर व तहसील मनाली उम्र 66 साल को मौका की कार्यवाही हेतु बुलाया गया जो छिमे डोलमा के आने पर सम्मान पूर्वक निजता को ध्यान में रखते हुए महिला आ० मोहिनी नंबर 285 छिमे डोलमा के साथ मृतका की लाश का बारीकी से निरीक्षण किया गया।










