विपिन कुमार ने रात दो बजे मेंडिकल कॉलेज टांडा पहुंचकर रक्तदान करके बच्चे को दिया नया जीवन 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
शनिवार को रात लगभग 2 बजे हिमाचल ब्लड टाईगर बृजनाथ महाकाल संस्था के सदस्य राजकुमार को फोन आया आया कि हमारे बच्चे पवन का एक्सीडेंट हो गया है जो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है, जिसे मेडिकल कॉलेज टांडा में तत्काल ही खून की शख्त जरूरत है।
यह सुनकर हिमाचल ब्लड टाईगर बैजनाथ महाकाल संस्था के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार ने पीड़ित पवन के पिता को कहा कि अभी रात के 2 बज रहे है मगर फिर भी आप बिल्कुल भी चिंता न करें। सुबह खून अवश्य तौर से मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि नहीं हमारा बच्चा मर जाएगा, खून की अभी जरूरत है।
जिसके चलते उन्होंने कहा कि आपको दुसरे रक्तदाता का नंबर दे देता हूं। आपको उससे खून मेडिकल कॉलेज टांडा में ही मिल जाएगा, जिससे आपके बच्चे की जिंदगी बच जाएगी। उसके बाद रात दो बजे हमारे रक्तदाता भाई विपिन रक्तदान करने के लिए मेंडिकल कॉलेज टांडा में पहुंचे व रक्तदान करके बच्चे को नया जीवन दिया।
इस सराहनीय कार्य के लिए राजकुमार ने रक्तदानी विपिन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जब भी किसी स्थान पर संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है तो रक्तदानी भाई विपिन  सबसे पहले अपना कीमती समय निकाल कर रक्तदान करते आ रहे हैं । इस बार भी उनका खून रात के 2 बजे किसी बच्चे के काम आया जो जिंदगी और मौत से लड़ रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *