सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, शिमला
लॉरेट पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय अस्मिता महिला वुशु लीग-2025 के समापन समारोह में आईएएस सेक्रेटरी टेक्निकल एजुकेशन हिमाचल प्रदेश, संदीप कदम ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की और प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी व् मैडल देकर सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियन लॉरेट पब्लिक स्कूल रहा, प्रथम रनरअप आर के एम बी कॉलेज रहा तथा दूसरा रनरअप रामपुर रहा। लौरिएट पब्लिक स्कूल ने 22 स्वर्ण, 24 रजत, 22 कांस्य पदक हासिल किए। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के अलावा उपाध्यक्ष वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया हिमाचल प्रदेश वुशू एसोसिएशन महा सचिव पी० एन० आजाद, लौरिएट स्कूल की प्रधानाचार्य डा० मीरा सिंह, डा० उदय और प्रतिभागियों के अभिभावको ने भाग लिया।











