विश्वविख्यात अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में होता है देवताओं का समागम, धार्मिक मान्यताओं, संस्कृतिक कार्यक्रम, पर्यटन व व्यापार की बनाई है पहचान

Listen to this article

सुरभि न्यूज़, कुल्लू : 02 अक्टूबर

प्रताप अरनोट

हिमाचल प्रदेश आज रफ्तार से प्रगति की ओर अग्रसर है। प्रगति के इस सफर में प्रदेश ने अपनी समृद्ध संस्कृति सभ्यता की अनमोल धरोहर को बखूबी से संजोये रखा है, जिसका उदाहरण हमें प्रदेश में आयोजित होने वाले विभिन्न मेलों व उत्सवों में देखने को मिलता है।

प्रदेश में ग्रामीण स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले अत्सवों में कुल्लू दशहरा उत्सव ने जो ख्याति अर्जित की है वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर है। ढालपुर मैदान में सात दिनों तक मनाए जाने वाले अंतर्राट्रीय लोकनृत्य उत्सव कुल्लू दशहरा को धार्मिक मान्यताओं, आरंभिक परंपराओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पर्यटन, व्यापार व मनोरंजन की दृष्टि से अद्वितीय पहचान है।

दशहरा उत्सव स्थानीय लोगों में विजय दशमी के नाम से प्रचलित है। दशहरा उत्सव के मुख्यतः तीन भाग ‘ठाकुर’ निकालना ‘मौहल्ला’ तथा ‘लंका दहन’ में मनाया जाता है। इस उत्सव के आयोजन में देवी हिडिंबा की उपस्थिति अनिवार्य है। देवी हिडिंबा के बिना रघुनाथ जी की रथयात्रा नहीं निकल पाती है। दशहरे के आरंभ में सर्वप्रथम राजाओं के वंशजों द्वारा देवी हिडिंबा को पूजा-अर्चना की जाती है तथा राजमहल से रघुनाथ जी को सवारी रथ मैदान वालपुर की ओर निकल पड़ती है।

राजमहल से रथ मैदान तक की शोभा यात्रा का दृश्य अनुपम व मनमोहक होता है। वालपुर रथ मैदान में रघुनाथ जी की प्रतिमा को सुसज्जित रथ में रखा जाता है। इस स्थान पर जिसमें देवी-देवता भी शामिल होते हैं, जिला के विभित्र भागों से आए देवी-देवता एकत्रित होते हैं। प्रत्येक देवी-देवता की पालकी के साथ ग्रामवासी पारंपरिक वाद्य यंत्रों सहित उपस्थित होते हैं। इन वाद्य यंत्रों को लयबद्ध ध्वनि व जयपोश से वातावरण में रघुनाथ की प्रतिमा रखे रथ को विशाल जनसमूह द्वारा खींचकर ढालपुर मैदान के मध्य तक लाया जाता है, जहां पूर्व में स्थापित शिविर में रघुनाथ जी की प्रतिमा रखी जाती है।

‘मौहल्ले’ के नाम से प्रख्यात दशहरे के छठे दिन सभी देवी-देवता रघुनाथ जी के शिविर में शीश नवाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं। इस दौरान देवी-देवता आपस में इस कदर मिलते हैं कि मानो मानव को आपसी प्रेम का संदेश दे रहे हों। इस दृश्य को देखने के लिए हजारों की संख्या में एकत्रित हुए लोगों में देश-प्रदेश ही नहीं अपितु विदेशी पर्यटक भी शामिल होते हैं। ‘मौहल्ले’ के दिन रात्रि में रघुनाथ शिविर के सामने शक्ति पूजन किया जाता है।

दशहरा उत्सव के अंतिम दिन शिविर में से रघुनाथ जी की मूर्ति को निकालकर रथ में रखा जाता है तथा इस रथ को खींचकर मैदान के अंतिम छोर तक लाया जाता है। दशहरे में उपस्थित देवी-देवता इस यात्रा में शरीक होते हैं। देवी-देवताओं की पालकियों के साथ ग्रामवासी वाद्य यंत्र बजाते हुए चलते हैं। व्यास नदी के तट पर एकत्रित घास व लकड़ियों को आग लगाने के पश्चात पांच बलियां दी जाती हैं तथा रथ को पुनः खींचकर रथ मैदान तक लाया जाता है। इसी के साथ लंका दहन को समाप्ति हो जाती है तथा रघुनाथ जी की पालकी को वापस मंदिर लाया जाता है।

देवी-देवता भी अपने-अपने गांव के लिए प्रस्थान करते हैं। ‘ठाकुर’ निकलने से लंका दहन तक की अवधि में पर्यटकों के लिए एक विशेश आकर्शण रहता है। इस दौरान उन्हें यहां की भाषा, वेशभूषा, देव परंपराओं और सभ्यता से रूबरू होने का मौका मिलता है तथा स्थानीय उत्पाद विशेष रूप से कुल्लू की शॉल, टोपियां आदि खरीदने का अवसर भी प्राप्त होता है। इन दिनों का माहौल बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक स्थानीय लोगों से लेकर विदेशियों तक के लिए खुशगवार पसंदीदा होता है। छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए जहां बेरों आकर्षण होते हैं।

वहीं महिलाओं को खरीदारी करने हेतु एक विशेष अवसर प्राप्त होता है, जिसमें अहम बात यह रहती है कि कम से कम मूल्य से लेकर अधिक से अधिक कीमत तक की वस्तुओं उपलब्ध होती हैं। प्रत्येक वर्ग अपनी पहुंच और सुविधानुसार खरीददारी कर सकता है। गर्मियों के मौसम में जहां सूर्य की किरणों के स्पर्श से कुल्लू घाटी गर्माहट महसूस कर चुकी होती है, वहां अक्तूबर माह से सर्दियों को दस्तक पड़ते ही लोग बर्फानी मौसम में ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े कंबल आदि विशेश रूप से खरीदते हैं।

ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में विभित्र विभागों, गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा आयोजित प्रदर्शिनयां अपने आप में दशहरा उत्सव का एक विशेश आकर्षण है। ये प्रदर्शिनयां जहां बड़ों को संतुस्ट करती हैं, वहीं छोटे मासूम बच्चों के लिए आश्चर्य से भरे कई सवाल छोड़ जाती हैं। इस महापर्व के दौरान ढालपुर का मैदान एक नई नवेली दुल्हन की तरह सजा होता है।

इसका मुख्य और सबसे आकर्शक आकर्षक गहना है, यहां आई असंख्य देवी-देवताओं को पालकियां जो मैदान में बने शिविरों में रखी जाती हैं। प्रातः व संध्या के समय जब देवी-देवताओं की पूजा अर्चना होती है तो वातावरण भक्तिभाव से भर जाता है और लगता है कि जैसे अगर कहीं जनत है तो बस यहीं। इस समय कुल्लू घाटी में देव परंपराओं के जीवित होने का प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिलता है। लोगों में अपने अराध्य देव के प्रति विश्वास व श्रद्धा सागर में उठने वाली लहरों के मानिंद साफ दिखाई देता है। कहते हैं कि संगीत व मानव का अटूट व गहरा रिश्ता है।

दशहरा उत्सव में गीत-संगीत यानि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पक्ष इतना मजबूत और आकर्षक होता है कि लोग उत्सुकता, बेसब्री व तन्मयता से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का इंतजार करते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्वप्रथम तो वो कार्यक्रम है जो दिन के समय ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में आयोजित किया जाता है। इसमें मुख्य रूप से वाद्य यंत्रों, लोक नृत्यों की प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

गौरतलब है कि इस बार जिला कुल्लू में हुई भारी बारिश से हुई तबाही के कारण इस बार जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को नहीं बुलाने का निर्णय लिया है। इस बार स्थानीय कलाकारों के साथ राज्यस्तर के कलाकार ही कलाकेंद्र में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस आयोजन में हिमाचल प्रदेश के विभित्र जिलों ही नहीं, देश के विभिन्न राज्यों को वेशभूषा, भाषा, लोक संस्कृति से भी रूबरू होने का अवसर प्राप्त होता है।

इस मंच से समूचे देश के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दर्शक भरपूर आनंद लेते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम दशहरा उत्सव का अहम भाग है। दशहरा उत्सव स्थानीय लोगों का ही नहीं, अपितु समूचे राष्ट्र का पर्व है, जिसे हर्षोल्लास व पारंपरिक रीति-रिवाजों से मनाया जाता है। दशहरे का शुभारंभ महामहिम राज्यपाल द्वारा तथा समापन मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा किया जाता है। यह उत्सव व्यापार, पर्यटन, मनोरंजन, आरंभिक मान्यताओं के प्रदर्शन व संरक्षण की अहम भूमिका निभाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *