लाहौल स्पीति के तांदी में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए थेरेपी कैंप का किया आयोजन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़, तांदी/केलांग : लाहौल स्पीति ज़िले के तांदी स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), तांदी द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एक दिवसीय थेरेपी कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप में लाहौल घाटी के विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांग बच्चों को आवश्यक थेरेपी सेवाएं प्रदान की गईं।

इस थेरेपी कैंप में साम्फिया की अनुभवी थेरेपिस्ट टीम ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कैंप के दौरान बच्चों को फिजियोथेरेपी एवं ऑक्यूपेशनल थेरेपी सेवाओं के साथ‑साथ उनके अभिभावकों को फैमिली काउंसलिंग भी उपलब्ध कराई गई।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के समावेशी शिक्षा के समन्वयक छेरिंग अंग्रूप ने बताया कि यह थेरेपी शिविर 16 दिसंबर से 17 दिसंबर तक दो दिनों तक चला। इस शिविर में जिले के दस बच्चों को थेरेपी सेवाएं प्रदान की गईं, वहीं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के वयस्कों एवं बुजुर्गों को भी फिजियोथेरेपी की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की कार्यकारी प्रधानाचार्या सुनीता आनंद ने बच्चों को दी गई गुणवत्तापूर्ण थेरेपी सेवाओं एवं परिवार परामर्श के लिए साम्फिया की पूरी टीम का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर साम्फिया के मैनेजर बीजू हिमदल, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. जागृति, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट डॉ. मेघा गुप्ता,विशेष शिक्षिका ब्लाक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर कार्यालय उदयपुर संगीता तथा डाइट तांदी के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित उपस्थित रहे।

कैंप के आयोजन से क्षेत्र के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों एवं उनके परिवारों को महत्वपूर्ण लाभ मिला और भविष्य में इस प्रकार के और कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *