Listen to this article
सुरभि न्यूज़,
छविन्द्र शर्मा, आनी/कुल्लू
जिला कुल्लू के आनी क्षेत्र के दुकानदारों, होटल व ढाबा संचालकों के लिए मापतोल विभाग द्वारा मापतोल यंत्रों के निरीक्षण एवं नवीनीकरण हेतु विशेष कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। यह कैम्प 23 और 24 दिसंबर को शवाड में तथा 25 और 26 दिसंबर को आनी विश्राम गृह में आयोजित किए जाएंगे।
मापतोल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार.इन कैम्पों में रामपुर से मापतोल विभाग की निरीक्षक पूजा मछान अपनी टीम के साथ पहुंचेंगी। कैम्प के दौरान दुकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में प्रयुक्त बट्टे.तराजू.इलेक्ट्रॉनिक तराजू.मीटर तथा लीटर सहित अन्य मापतोल यंत्रों का निरीक्षण कर उनका नवीनीकरण किया जाएगा।
विभाग ने सभी संबंधित व्यापारियों को निर्देश दिए हैं कि वे कैम्प में अपने साथ पिछला सत्यापन प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से लाएं। साथ ही जिन दुकानदारों के मापतोल यंत्रों का सत्यापन या नवीनीकरण लंबित है.वे निर्धारित तिथियों में कैम्प का लाभ उठाएं.ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।
बता दें कि 23 और 24 दिसंबर को शवाड में आयोजित कैम्प में कोठी, बनोआ, करशाला, बिशल, डिगेढ़, लोष्टी, बांशा, उत्खनेर, निगान, कराणा, डीडी, कुंगश, शवाड, चिमनी कैंची, दोघरा, विनण, छियोर, कोटासेरी, रोहड़ीधार, निं गलू खनेउली, राणाबाग, शकेलड़ तथा शेउल सहित आसपास के क्षेत्रों के दुकानदार, होटल व ढाबा संचालक भाग लेंगे।
वहीं 25 और 26 दिसंबर को आनी विश्राम गृह में आयोजित कैम्प में आनी, चवाई, कमांद. खनाग तथा जावन सहित अन्य क्षेत्रों के दुकानदारों के मापतोल यंत्रों का निरीक्षण एवं नवीनीकरण किया जाएगा।
मापतोल विभाग ने सभी व्यापारियों से समय पर कैम्प में पहुंचकर अपने यंत्रों का सत्यापन करवाने की अपील की है.ताकि उपभोक्ताओं को सही माप और उचित मूल्य सुनिश्चित किया जा सके।
जिला कुल्लू के आनी क्षेत्र में मापतोल विभाग द्वारा निरीक्षण एवं नवीनीकरण कैम्प किया जाएगा आयोजित










