सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
चौहार घाटी में स्थित सोसायटी फॉर रूरल डेवलपमेंट एंड एक्शन थल्टूखोड़ द्वारा डीएएसआरए मुंबई के आर्थिक सहयोग से आय सृजन एवं आजीविका संवर्धन में महिलाओं के लिए प्रकृति खेती उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रम विकास खंड चौंतड़ा ग्राम पंचायत भडयाडा के गांव लदरूहीं में आयोजन किया गया। जिसमें विकास खंड चौंतड़ा की 27 सक्रीय महिलाओं ने उपरोक्त प्रशिक्षण लिया।
संस्था प्रमुख अमर सिंह कोंडल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति खेती को बढ़ावा देना, महिलाएं प्राकृतिक खेती के उत्पादों को अपने क्षेत्र विशेष में कच्चा व पकवान बनवाना सिखाना रहा है। जिससे महिलाएं अपने घरों में पौष्टिक आहार के रूप में ग्रहण कर पारिवारिक स्वास्थय अच्छा हो। साथ ही महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने क्षेत्र में उपरोक्त विभिन्न पकवान बना कर उन्हें बेचकर अपनी आय वृद्धि कर सकें तथा खरीदने वाले लोगों को प्राकृतिक खेती के बेहतर उत्पाद मिले ओर उन लोगों के स्वास्थय में भी सुधार हो।
आज के कार्यक्रम की संदर्भ महिला मीना देवी द्वारा भी उपस्थित महिलाओं को निम्न आहार बनवाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें आठ पकवान कंगनी की इडली, कंगनी की खीर, कोदरे के सीडू, कोदरे की चाय, रागी का चील्ला, बाजरे के मिट्ठू, रागी की इडली तथा नारियल की चटनी आदि बनाना सिखाया गया।
कार्यक्रम संचालक सोबर दत्त द्वारा उपस्थित महिलाओं को प्राकृतिक खेती क्यों, कैसे तथा प्राकृतिक खेती का स्वास्थय पर पड़ने वाले असर बारे जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनवाने में एकल नारी शक्ति संगठन की मीना शर्मा, लीला देवी, नीनू गोल्डी तथा संस्था कार्यकर्ता आरती ठाकुर का विशेष योगदान रहा।










