कुल्लू जिला के आनी मे एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट परीक्षा का किया सफल आयोजन

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
छविन्द्र शर्मा, आनी
कुल्लू जिला के पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनी में रविवार को एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा मे आनी ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से कुल 154 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान कैडेट्स का लिखित परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण आयोजित किया गया। शारीरिक परीक्षण के अंतर्गत मैप रीडिंग, फायरिंग तथा ड्रिल टेस्ट संपन्न हुए, जिनमें कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. इंद्र ठाकुर, एनसीसी अधिकारी रंजीत सिंह, सूबेदार नार सिंह, हवलदार मनोज कुमार, हवलदार टेकचंद, वेद ठाकुर, फकीर चंद तथा मेहर दास सहित विभिन्न विद्यालयों से  आए शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित एवं अनुशासित वातावरण में किया गया। सभी अधिकारियों एवं शिक्षकों ने कैडेट्स के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *