हत्या : सोलन जिला में पति पत्नी के झगड़े में पत्नी की मौत, पति गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

सोलन, 02 फरवरी

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के शनोगी गांव में पति-पत्नी के हुए झगड़े में पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन गाँव शनोगी निवासी से पुलिस चौकी कुठाड में सूचना मिली कि चतर सिंह की पत्नी सुमन ने उस पर चाकू से हमला कर दिया है तथा अपने आप को कमरा में बंद कर लिया है। जिस सूचना पर पुलिस चौकी कुठाड की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची।

मामले की जांच करने पर पाया गया कि चतर सिंह की पत्नी सुमन अपने कमरा में मृत अवस्था में पड़ी थी, जिसके शरीर/गले पर तेज धार हथियार से लगे घाव पाए तथा शरीर खून से लथपथ पाया गया।

वारदात के सन्दर्भ में मौका पर हाजिर पूजा निवासी डाकखाना शामती तहसील व जिला सोलन ने पुलिस के पास अपने ब्यान दर्ज करवाया कि बीते दिन शाम के समय इनके ससुर के मोबाइल पर नरेन्द्र सिंह निवासी शनोगी का फोन आया कि सुमन व उसके पति चतर सिंह के बीच आपसी झगड़ा हुआ है तथा झगड़े के दौरान सुमन ने अपने पति चतर सिंह पर चाकू से वार कर चोट पहुंचाई है। जिसके उपरांत यह अपने परिजनों सहित गांव शनोगी पहुंचे।

इन्होंने मौका पर पाया कि इनकी ननद सुमन पत्नी चतर सिंह निवासी गांव शनोगी, डाकघर मलेरा, तहसील कसौली जिला सोलन (हि.प्र.) उम्र 38 वर्ष अपने कमरे में खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी हुई थी जिसके गले पर तेज धार हथियार से काटने के घाव थे तथा कमरे में खून फैला हुआ था।

इसे पूरण विश्वास है कि इनकी ननद सुमन की हत्या उनके पति चतर सिंह द्वारा किसी तेजधार हथियार से की गई है। जिस पर आज हत्या की धारा 103 BNS थाना कसौली में मामला दर्ज किया गया।

मामले की संवेदनाशीलता को दखते हुए घटनास्थल व मृतका के शव का निरिक्षण फोरेंसिंक एक्सपर्ट टीम से करवाया गया तथा वारदात से सम्बंधित सभी भौतिक साक्ष्यों को संग्रहित किया गया, तथा मौका से मामले में प्रयुक्त तेजधार हथियार एक चाकू व एक कैंची को कब्जा पुलिस में लिया गया।

घटनास्थल का निरीक्षण उपमंडल पुलिस अधिकारी परवाणू द्वारा भी तत्काल किया गया। मृतका के शव को कब्जा पुलिस में लेकर शव का पोस्टमॉर्टम आईजीएमसी शिमला से करवाया जा रहा है।

इस मामले की जांच के दौरान पुलिस थाना कसौली की टीम द्वारा इस वारदात के सन्दर्भ में संदिग्ध लोगों और गवाहों से पूछताछ अमल में लाई गई और मौका पर घटित घटना की वास्तविकता की जांच की गई तथा हत्या के सही कारणों का पता लगाया गया जिसमें पाया गया कि सुमन की हत्या उनके पति चतर सिंह द्वारा की गई है।

पुलिस ने आरोपी चतर सिंह पुत्र पाल सिंह उम्र 43 वर्ष, निवासी गांव शनोगी, डाकघर मलेरा, तहसील कसौली जिला सोलन (हि.प्र.) को पुलिस टीम द्वारा आज गिरफ्तार किया गया है। मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *