जिला कुल्लू के ब्रान-मोहिला सड़क को लेकर उपायुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल

Listen to this article
सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 24 फरवरी
जिला कुल्लू के ब्रान क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कुल्लू, अनुराग चन्द्र शर्मा से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री सड़क योजना–4 के अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च मार्ग (एनएच) से ब्रान–मोहिला सड़क मार्ग के निर्माण हेतु कुछ परिवारों द्वारा भूमि दान से जुड़ी समस्या से उपायुक्त को अवगत करवाया।
उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा बैंक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सड़क निर्माण से संबंधित सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करेगा। इस सड़क मार्ग से ब्रान, रियाड़ा एवं पनगाँ पंचायतों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *