कुल्लू के अखाड़ा बाज़ार क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किया जाए स्थापित – दिनेश सेन 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

अखाड़ा बाज़ार, कुल्लू

नगर परिषद कुल्लू के अखाड़ा बाज़ार क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्र सुल्तानपुर, मठ, दुर्गानगर, लोअर खराहल, कोठी सारी का इलाका निकट गेमन पुल, रामाबाई तथा बाशिंग क्षेत्रों में वर्तमान समय में कोई भी सरकारी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस कारण स्थानीय निवासियों को उपचार के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्य संरक्षक, व्यापार मण्डल कुल्लू दिनेश सेन ने बताया कि उक्त क्षेत्रों के नागरिकों को मामूली उपचार से लेकर आपातकालीन स्थिति तक के लिए दूर स्थित क्षेत्रीय अस्पताल ढालपुर जाना पड़ता है। अस्पताल में पहले से ही अत्यधिक भीड़ रहने के कारण मरीजों को लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे विशेषकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को अत्यधिक परेशानी उठानी पड़ती है।

उन्होंने उपरोक्त समस्या को देखते हुए सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग से मांग है कि अखाड़ा बाज़ार में नगर परिषद भवन के आसपास उपयुक्त स्थान का चयन कर शीघ्रातिशीघ्र एक सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) स्थापित किया जाए, ताकि लोगों को अपने क्षेत्र में ही मूलभूत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। इससे क्षेत्रीय अस्पताल ढालपुर पर भी मरीजों का दबाव कम होगा और स्थानीय जनता को समय पर उपचार मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *