जिला सोलन में एसआईयू की टीम ने 21.18 ग्राम चिट्टा सहित धरे पांच युवक

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

सोलन, 13 मार्च

जिला सोलन में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा करते हुए एसआईयू की टीम ने पांच युवकों को 21.18 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सोलन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस की एसआईयू टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर सोलन बाईपास स्थित एक होटल में दबिश दी गई। दबिश के दौरान होटल के एक कमरे में ठहरे 05 युवकों, जिनमें 04 युवक हरियाणा के तथा 01 युवक सोलन का निवासी पाए गये, के कब्जे से 21.18 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।

मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके 03 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड हासिल करके गहनता से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *