एनएचपीसी पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण-।। का सीएसआर एंड एसडी पहल के तहत उप-प्रभागीय अधिकारी, बंजार के साथ एमओयू

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

बंजार/कुल्लू

एनएचपीसी पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण-।। अपनी सीएसआर एवं सस्टेनेबिलिटी नीति के अंतर्गत परियोजना एवं उसके आसपास के क्षेत्र में कंपनी एक्ट की अनुसूची 2013 के अंतर्गत सभी विकासात्मक गतिविधियों को करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अपनी विकासात्मक प्रतिबद्धता के क्रम में एनएचपीसी, पार्बती परियोजना चरण-।। ने सीएसआर एंड एसडी पहल के तहत पंकज कुमार, उप-प्रभागीय अधिकारी, बंजार प्रतिनिधि उपायुक्त, कुल्लू के साथ “गांव झनियार, ब्लॉक बंजार के अग्नि पीड़ितों को सी.जी.आई. शीट्स (CGI Sheet) प्रदान करने हेतु ” रुपए 2.5 लाख का समझौता ज्ञापन किया।

समझौता ज्ञापन में दिनांक 9 मार्च 2026 को पवन कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (सिविल), कमलेश धीमान, उप महाप्रबंधक (वित्त) एवं अरविंद कौशिक, उप महाप्रबंधक (मा.सं.) के उपस्थिति में निगम के प्रतिनिधि के रुप में आनंद कुमार सिंह, ग्रुप वरिष्ठ प्रबन्धक ने हस्ताक्षर किए।

सीजीआई शीट (CGI Sheet) के वितरण से गाँव- झानियार, ग्राम पंचायत-नोहंडा, तहसील – बंजार, कुल्लू के 17 ग्रामवासी लाभान्वित होंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *