हरिपुर में पूर्व छात्र संगठन द्वारा दो दिवसीय रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज का किया सफल आयोजन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

हरिपुर, मनाली : 24 मार्च

राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली में पूर्व छात्र संगठन द्वारा दो दिवसीय रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज का सफल आयोजन किया गया। इस रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज में महाविद्यालय की चार टीमों ने भाग लिया।

फाइनल में प्रोफेसर 11 ने स्नो लेपर्ड टीम को 12 ओवरों में 74 रनो का लक्षय दिया। जिसे स्नो लेपर्ड टीम ने 8 ओवरों में पुरा कर दिया। राहुल मैन ऑफ़ द मैच चुने गए। प्रोफेसर सनी ठाकुर बेस्ट बैट्समैन और गौरव को बेस्ट बॉलर चुना गया। मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब भी राहुल के नाम रहा।

विजेता टीम को जिसके कप्तान देवेंदर ठाकुर थे उन्हें विनिंग ट्रॉफी से नवाजा गया और प्रोफेसर 11 को टीम को विनिंग ट्रॉफी से ट्रॉफी से नवाजा गया को प्रोफेशनल 11 को संतोष करना पड़ा।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर शेफाली तथा पूर्व छात्र संगठन के अध्यक्ष बबलू ठाकुर रहे। डॉ शेफाली ने पूर्व छात्र संगठन को रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज के सफल आयोजन हेतु बधाई दी तथा यह संदेश दिया हम सभी को रोड सेफ्टी कानून का पालन करना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *